हरियाणा चुनाव: अशोक तंवर ने कहा की कांग्रेस खुद ही देश को कांग्रेस मुक्त बनाने में लगी है।

Photo Courtesy: ANI
हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बाज़ चूका है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले ऐन वक़्त पर Congress पार्टी से त्यागपत्र वाले अशोक तंवर ने अपना नया बयां देते हुए कहा कि कांग्रेस खुद ही देश को Congress मुक्त बनाने में जुटी हुई है। कांग्रेस के बागी नेता अशोक तंवर ने बताया कि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी में ऐसे हैं, जो 5 साल तक विदेश में भर्मण करते रहते हैं और फिर अचानक कही से सामने आ जाते हैं।
कांग्रेस के बागी नेता अशोक तंवर ने बताया कि हमारे जैसे नेताओ को मौका ही नहीं मिलता और जब मौका मिलता है, तो समस्याये खड़ी कर दी जाती हैं। तंवर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में हमारा शोषण हुआ और हम अपने अधिकारों के लिए लड़े, हमें आशा थी कि हमारे कार्यकर्ताओ के साथ न्याय होगा। किन्तु कुछ नहीं हुआ।
उन्होने बताया कि वह बहुत दुखी मन के साथ Congress पार्टी से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस में Congress नेता राहुल गांधी के सहपाठियों की “राजनीतिक शोषण” किया जा रहा है।
After long deliberations with party workers and for reasons well known to all Congressman and public, I hereby resign from the primary membership of the @INCIndia pic.twitter.com/qG9dYcV6u2
— Ashok Tanwar (@AshokTanwar_INC) October 5, 2019
इससे पूर्व अशोक तंवर ने शनिवार को Tweet कर कहा कि Congress पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक समय से विचार-विमर्श के बाद और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिको के हित के लिए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं।
आपको बता दें की अशोक तंवर पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अलग किये जाने के बाद से ही पार्टी से नाराज़ चल रहे थे और इसी हफ्ते उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के यहां स्थित निवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि पार्टी चुनाव के लिए सीटों पर प्रत्याशी चयन करने में धांधली कर रही और टिकट बेचने का आरोप लगाया था।
Former Haryana Congress Chief, Ashok Tanwar resigns from primary membership of the party. (File pic) pic.twitter.com/hBWgdqjpTM
— ANI (@ANI) October 5, 2019
इससे पूर्व शुक्रवार को Congress की मुंबई इकाई के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने भी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी में कानाफूसी करने वालों का डंका बजता है और Congress नेता राहुल गांधी के सहपाठियों और करीबियों को वेबजह दर किनारे किया जा रहा है, लेकिन Congress पार्टी ने निरूपम के इस आरोप को गलत बताया कर ठुकरा दिया था।
Related News

हरियाणा की भैंस ने 33 किलो दूध देकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हरियाणा के खिलाडियों के बड़े बड़े रिकार्ड्स के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिनRead More

पानीपत फिल्म को लेकर हरियाणा राजस्थान में जाट समुदायों में रोष महाराजा सूरजमल को गलत ढंग से दिखाए जाने के आरोप
6 दिसंबर को रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत को लेकर काफी विवाद होRead More
Comments are Closed