आज से दूरदर्शन पर आयेगा शक्तिमान , देखिये और बचपन के दिनों को याद कीजिये

देश भर में करोना वायरस की वजह से लोकडाउन लगा हुआ हैं. इसके बीच दूरदर्शन पर पुराने शो चलाने शुरू किये गये हैं. लोकडाउन में लोगो के मनोरंजन के लिए कुछ दिन पहले रामायण का प्रसारण शुरू किया गया हैं. अब लोगो की ख़ास डिमांड पर आज से शक्तिमान का भी प्रसारण किया जायेगा.
आज यानी 1 अप्रेल से रात 8 बजे दूरदर्शन पर शक्तिमान का प्रसारण किया जाएगा. आपको बता दे की यह शो अब हर दिन रात 8 बजे टेलीकास्ट होगा और हर दिन 1 घंटे का एपिसोड दिखाया जाएगा. शक्तिमान शो का प्रसारण दूरदर्शन पर 13 सितंबर 1997 से 27 मार्च 2005 तक हुआ था. मुकेश खन्ना इस सीरियल में लीड रोल में हैं और वही इसके प्रोड्यूसर भी हैं. शक्तिमान के कुल 570 एपिसोड टेलीकास्ट किये गये थे. 90 के दशक से इस मशहूर टीवी शो को आप अब एक बार फिर लोकडाउन के समय में दूरदर्शन पर देख पायेंगे. कुछ दिन पहले मुकेश खन्ना ने भी एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी थी की जल्द ही दूरदर्शन पर रामायण के बाद शक्तिमान का प्रसारण किया जाएगा.
Related News

शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल
आज बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा शादी के बंधन में बंध गये हैं. वरुणRead More

हरियाणा : क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल शादी के बंधन में बंधे , इस Youtube स्टार से की शादी , देखिये तस्वीरे
भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल शादी के बधन में बंध गये हैं. उन्होंने आज अपनी शादीRead More