अब हरियाणा में बिना मास्क पहने घर से निकले तो पुलिस करेगी चालान , गृह मंत्री अनिल विज ने जारी किये आदेश

हरियाणा के स्वास्थ और गृह मंत्री अनिल विज ने आदेश जारी करते हुए कहा की प्रदेश में कोई भी बिना मास्क पहने घर से ना निकले अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसका पुलिस के द्वारा चालान किया जायेगा. साथ ही मंत्री अनिल विज ने यह भी साफ़ किया की मास्क का मतलब बाजार का मास्क या मेडिकल मास्क से नही हैं बल्कि घर से बना मास्क भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं.
लोग कपड़े से बने मास्क से मुंह को कंवर करके बाहर काम के लिए जा सकते हैं लेकिन मुंह कवर करना जरूरी होगा. साथ ही अनिल विज ने कहा की प्रदेश के सभी इलाको को सेनिटाईज किया जाना जरूरी हैं. आपको बता दे की प्रदेश में चार जिलो को पहले करोना हॉटस्पॉट घोषित किया जा चूका है जिसमे गुरुग्राम , पलवल , नूंह और फरीदाबाद शामिल हैं. पहले इन चार जिलो में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था अब पूरे प्रदेश में मास्क पहनना अनिर्वाय कर दिया गया हैं.
Related News

हरियाणा में लगा नाईट कर्फ्यू लागू होंगे ये नियम ,मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा
हरियाणा में बढ़ते कोरोना केसो को देखते हुए आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणाRead More

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए , हरियाणा सरकार ने रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ‘नाईट कर्फ्यू’ लगाया.
हरियाणा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने रात 9Read More