हरियाणा की इस ग्राम पंचायत ने हरियाणा करोना रिलीफ फंड में दान दिए 21 करोड़ रूपये

हरियाणा की एक ग्राम पंचायत ने हरियाणा करोना रिलीफ फंड में 21 करोड़ रूपये दान दिए हैं. इसकी जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी हैं.
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गाँव पलड़ा की सरंपच मुनेश देवी ने हरियाणा करोना रिलीफ फंड में 21 करोड़ रूपये की राशि दान में दी हैं. पलड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर 21 करोड़ रूपये का चेक सोंपा है. मुख्यमंत्री ने धन्यवाद करते हुए कहा की ग्राम पंचायत पलड़ा, गुरुग्राम की ओर से गांव की सरपंच द्वारा हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 21 करोड़ रुपए की राशि भेंट करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. इस एकजुटता के साथ हम कोरोना को जल्द परास्त करेंगे.
हरियाणा करोना केस अपडेट
12 मई को हरियाणा स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार हरियाणा में अब तक करोना के कुल 780 केस सामने आ चुके हैं. अब तक 11 लोगो की करोना से जान जा चुकी हैं. अब तक 342 तक लोगो को डिस्चार्ज किया जा चुका हैं. अब हरियाणा में फ़िलहाल करोना के 427 एक्टिव मरीज हैं.
Related News

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने विधानसभा में कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ी , बोले दिल्ली विधानसभा केंद्र के कृषि कानूनों को ख़ारिज कर रही हैं
आज दिल्ली विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्रRead More

बरोदा विधानसभा से जीते इन्दुराज नरवाल ने विधायक पद की शपथ ली
हरियाणा के बरोदा विधानसभा से जीते कांग्रेस के इन्दुराज नरवाल ने आज हरियाणा विधानसभा मेंRead More